{"_id":"5b02bb4af733615adb94cd2a6718ab92","slug":"eletricity-crises-in-rampur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज से तीन दिन रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज से तीन दिन रहेगा बिजली संकट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार से अगले तीन दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति में कटौती मुरादाबाद से आ रही एचटी लाइन के टावर रिप्लेसमेंट कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान तीन दिन तक प्रभावित बिजलीघरों में तीन-तीन घंटे के शेड्यूल में बिजली सप्लाई दी जाएगी।
इसके लिए शहर के बिजलीघरों के साथ ही स्वार, पटवाई को दो जगह बांटा गया है। जिले में शहर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के लिए मुरादाबाद से आपूर्ति आती है। रामपुर-मुरादाबाद की एचटी लाइन नंबर-71 में टावर रिप्लेसमेंट का कार्य किया जाना है।
पहले 27 से 29 नवंबर तक इस लाइन के टावर की मेंटीनेंस करनी की योजना तैयार की गई थी। लेकिन टावर की हालत अधिक खराब होने और इसके एक ओर झुक जाने के कारण इसे बदले जाने का निर्णय लिया गया। 27 नवंबर से बिजली कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
बिजली अफसरों ने टावर बदले जाने का का निर्णय लेते हुए दो नवंबर से इस कार्य को करने की मंजूरी दी। टावर रिप्लेसमेंट कार्य के चलते रामपुर-मुरादाबाद का 132 केवी बिजलीघर शटडाउन में रहेगा। टावर बदलने का कार्य 2, 3 और 4 नवंबर तक किया जाएगा।
शटडाउन के दौरान शहर के बिजलीघर क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे के शेड्यूल में बिजली सप्लाई दी जाएगी। एक्सईएन प्रथम एसके पांडे ने बताया कि इसके लिए सिविल लाइंस, अजीतपुर, बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और पटवाई बिजली घर की आपूर्ति को एक शेड्यूल में, डूंगरपुर, रजा इंटर कालेज, किला, नवाब गेट, पांच एमवीए 384 (पनवड़िया) और स्वार बिजलीघर को दूसरे शेड्यूल में रखा गया है।