फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   effect of earthquake

दढ़ियाल में भूकंप के झटके से मकान में आई दरार, लिंटर ढहा

Wed, 08 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  दढ़ियाल/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  दढ़ियाल/ रामपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
effect of earthquake
ढ़ियाल के कुण्डेसरी में भूकंप के झटके से गिरा छत का लिंटर। अमर उजाला

विज्ञापन

सोमवार की रात आए भूकंप के झटकों से ग्राम कुण्डेसरी में एक मकान में दरार पड़ गई। मंगलवार सुबह दरार से क्षतिग्रस्त हुए मकान के दो कमरों और बरामदे का लिंटर नीचे गिर गया।  गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। गृह स्वामी ने सूचना तहसील प्रशासन को दी। जिसके बाद लेखपाल ने मौके पर पहुँच कर मुआयना किया है।  

क्षेत्र के ग्राम कुण्डेसरी निवासी विनोद कुमार शिक्षा प्रेरक है और बीएलओ ड्यूटी में तैनात हैं। जबकि उनकी पत्नी सरबती रानी कुण्डेसरा के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं। गृह स्वामी विनोद कुमार के अनुसार सोमवार की रात आए भूकंप के झटकों से मकान के लिंटर में दरारें आ गईं थीं। मंगलवार की सुबह दस साल की बेटी अनुप्रिया व छह साल के बेटे यश को स्कूल भेजने के बाद वह और उसकी पत्नी मकान बंदकर ड्यूटी पर चले गए थे।
विज्ञापन


करीब 9 बजे मकान के दो कमरों और बरामदे के लिंटर का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे भाई वेदप्रकाश ने फोन से इसकी सूचना दी। इस दौरान लिंटर टूटकर गिरने की आवाज से ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। गृह स्वामी द्वारा तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  सूचना पर लेखपाल सुशील कुमार ने मौके पर पहुँच कर मुआयना किया। लिंटर टूटकर गिरने से गृह स्वामी का डबलबेड, अलमारी, टीवी आदि समान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि लिंटर गिरने के समय परिजन मकान में मौजूद होते तो बड़ी घटना हो सकती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed