फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   duplicate cement factory

ताशका में नकली सीमेंट फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 30 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोे /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरोे /रामपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
duplicate cement factory
रामपुर के ताशका गांव में पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए नकली सीमेंट के कट्टे। अमर उजाला

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ताशका गांव के एक घर में छापा मारकर वहां नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चलते पकड़ी। यहां से करीब एक हजार नकली सीमेंट के कट्टे बरामद किए। पुराने खराब हुए सीमेंट से यहां नकली सीमेंट तैयार किया जाता था। प्रिज्म और अल्ट्राटेक ब्रांड के खाली कट्टे भी मिले। पुलिस ने वहां से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, इससे पूछताछ की जा रही है। 

रविवार को दोपहर के समय सिविल लाइंस थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ताशका का मझरा में एक घर में काफी समय से नकली सीमेंट बनाने का काम चल रहा है। उसके बाद सिविल लाइंस पुलिस अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंच गई। चारों ओर से पुलिस ने घेराबंदी करके घर में छापा मारा तो वहां पर सीमेंट बनाने काम चल रहा था। इस दौरान मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में खराब सीमेंट से भरे कट्टे व करीब एक हजार कट्टे नकली सीमेंट के बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने सारे सामान को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जिस घर में नकली सीमेंट बन रहा था उस घर को पुलिस ने सील कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वाहिद खान का कहना है कि नकली सीमेंट की फैक्ट्री चलाने के मामले में मुख्य आरोपी पहाड़ी गांव निवासी शिब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed