{"_id":"69b4778ae2943719e104e051","slug":"dumpers-caught-fire-after-collision-three-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166202-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टक्कर के बाद डंपरों में लगी आग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टक्कर के बाद डंपरों में लगी आग, तीन घायल
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। खंजीपुरा गांव के पास शुक्रवार को दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों डंपरों में आग लग गई और उनमें सवार चालक व परिचालक अंदर ही फंस गए। सड़क पर जलते डंपरों को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक, टांडा के सिकंदराबाद गांव निवासी साजिद और पटवाई के मदारपुर गांव निवासी तालिब बदायूं के सहसवान से खाली डंपर लेकर शाहबाद की ओर आ रहे थे। इस दौरान कासगंज जिले के बहेड़िया गांव निवासी राघवेंद्र बाजपुर से बजरी लेकर कासगंज जा रहे थे। खंजीपुरा गांव के पास दोनों डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग की लपटें उठने लगीं।
हादसे के बाद तीनों चालक-परिचालक डंपर में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को किसी तरह डंपरों से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक राघवेंद्र को डायल 112 की टीम सीधे सीएचसी लेकर पहुंची, जबकि एंबुलेंस से साजिद और तालिब को भी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
साजिद और तालिब की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ देवकीनंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।