फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to the breakage of the power line, the power supply in the district hospital was disrupted for three hours.

Rampur News: बिजली लाइन का तार टूटने से जिला अस्पताल में तीन घंटे ठप रही विद्युतापूर्ति

Mon, 01 Dec 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 01 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Due to the breakage of the power line, the power supply in the district hospital was disrupted for three hours.
रामपुर। जिला अस्पताल की मेन लाइन का तार टूटने से तीन घंटे तक विद्युतापूर्ति ठप रही। इसे ठीक करने के लिए पास से ही जा रही शाहबाद गेट की लाइन को बंद कर दिया गया। इस वजह से शाहबाद गेट क्षेत्र की बिजली भी बंद रही। इस बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाहबाद गेट और जिला अस्पताल की 33 हजार की लाइन एक साथ जा रही है। इनमें से जिला अस्पताल की लाइन दोपहर बाद करीब तीन बजे टूट गई थी। इस लाइन के टूटने से जिला अस्पताल की सप्लाई बाधित हो गई। जब कर्मचारियों ने इस समस्या को देखा तो पता चला कि शाहबाद गेट की लाइन भी साथ में है, जिसको बंद करना जरूरी था। ऐसे में शाहबाद गेट की लाइन को भी बंद कर दिया गया और अस्पताल की लाइन को कर्मचारी सही करने में लग गए।
विज्ञापन

इस बीच अस्पताल के साथ शाहबाद गेट इलाके में नादर बाग, पालिका क्षेत्र में लोग बिजली का इंतजार करते रहे। शाम छह बजे तक भी लाइन सही न होने से दिक्कत बढ़ गई। अंधेरा बढ़ने के साथ लोगों के घरों में जनरेटर और इन्वर्टर चलने लगे। जिन घरों में इन्वर्टर नहीं थे उनमें अंधेरा छाया रहा। शाम छह बजे भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी थी। एक्सईएन पीके शर्मा ने बताया कि बिजली लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed