फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dowry death accused out of reach of police

Rampur News: दहेज हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dowry death accused out of reach of police
रामपुर। थाना मिलकखानम क्षेत्र के दारानगर गांव में क्रांति (20) की दहेज के लिए हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।थाना मिलकखानम क्षेत्र के दारानगर खरकपुर गांव निवासी संतोष कुमार का विवाह करीब एक साल पहले थाना पटवाई रामपुर के बीसरा गांव निवासी सुंदरलाल की बेटी क्रांति से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच दहेज को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया। दहेज के लिए पति-पत्नी में झगड़ा होता था। मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ जिसके चलते मारपीट हुई। इसके कुछ देर बाद क्रांति का शव कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना मिलकखानम पुलिस आ गई थी, जिसने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। उधर, मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति संतोष समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed