फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Double blow due to power cut in scorching heat

Rampur News: झुलसाती गर्मी में बिजली कटौती से पड़ रही दोहरी मार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Double blow due to power cut in scorching heat
रामपुर। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के साथ ही बिजली कटौती से मुसीबत और बढ़ गई है। रविवार को 42 डिग्री तापमान के बीच शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में सात घंटे बत्ती गुल रही। इससे लोग परेशान हो गए। पानी के लिए भी तरसना पड़ा। मौसम विभाग ने अभी चार दिन तक और लू चलने का अनुमान जताया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा नजर आया। दिनभर व्यस्त रहने वाले बाजार भी सूने दिखाई दिए। 3.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने घरों से बाहर निकले लोगों को झुलसा दिया। जरूरी काम से निकले लोग छाता, गमछे का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि अभी तापमान में बढ़ोत्तरी हो से गर्मी और बढ़ेगी। अगले चार दिन तक भीषण लू के संकेत हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। भीषण गर्मी में शहर के कई मोहल्लों की बिजली सात घंटे गुल रहने से परेशानी और बढ़ गए। 33केवी लाइन पर काम की वजह से पहाड़ीगेट के घेरबाज खां मोहल्ले में सात घंटे बिजली गुल रही। पक्का बाग सहित अन्य मोहल्लों में भी बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम पांच बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

----------
बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी दिखा सन्नाटा
भीषण गर्मी के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों से कम ही निकले। झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। शाम को मौसम में नरमी आने पर पार्कों में कुछ चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या
रामपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से जिला अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। शनिवार को 25 मरीज डायरिया के भर्ती हुए थे। रविवार को भी भर्ती मरीजों का इलाज किया गया। डेंगू वार्ड में डायरिया के मरीजों के बेड फुल हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त से पीड़ित बच्चे और महिलाएं अधिक आ रहे हैं। रविवार को लोगों ने इमरजेंसी में चेकअप कराया और डॉक्टरों से दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed