{"_id":"589e1cff4f1c1b905237c424","slug":"dog-bytes-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची बांट रहे बीएलओ को कुत्ते ने नोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची बांट रहे बीएलओ को कुत्ते ने नोचा
अमर उजाला ब्यूरो /टांडा /रामपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम मझरा बहादुर में मतदाता पर्ची बांटने गए बीएलओ को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे बीएलओ को रैबीज का इंजेक्शन न मिलने से रामपुर रेफर कर दिया गया।
ग्राम मझरा बहादुर निवासी बीएलओ अनिल कुमार पुत्र मुरारी लाल (33) को ग्राम का ही बीएलओ बनाया गया। शुक्रवार सुबह जब वह मतदाता पर्ची बांटने गांव में गया तो आवारा कुत्तों ने अनिल पर हमला कर दिया तथा उसको काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में अनिल जब नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे तो डॉक्टर ने केंद्र पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन न होने की बात कही तथा उसको रामपुर रेफर कर दिया।
इसके बाद बीएलओ को बाहर से कीमत अदा कर इंजेक्शन लेकर लगवाना पड़ा। बताते है कि पिछले दो महीनो से अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं है। इससे मरीजों को अपने पास से इंजेक्शन खरीद कर लगवाना पड़ता है। उधर बताते है की दो दिन पूर्व ग्राम बहादुर का मझरा में ही अनिल कुमार की पत्नी लक्ष्मी को भी कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया था।गांवों में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं।