फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm told

भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा, लगेगा गुंडा एक्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
dm told
रामपुर। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का यह अधिकार है कि वो अपनी इच्छा के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी मतदाता पर किसी प्रत्याशी को वोट देने के लिए दबाव बनाना और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए, जिले में प्रत्येक व्यक्ति की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वो बिना किसी के दबाव के अपनी इच्छा के अनुरूप मतदान करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति पर किसी दल अथवा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान के लिए दबाव भी न बनाएं।
विज्ञापन

हाइवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और एसपी अंकित मित्तल ने ग्राम प्रधान एवं कोटेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की गंभीरता और 14 फरवरी को मतदान कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम प्रधान और कोटेदारों की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रधान और कोटेदार पूर्व में भी प्रशासन को वैक्सीनेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों के दौरान सहयोग प्रदान करते रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे पूरे जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शाति एवं कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में सहयोग करें। सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के अन्य विभिन्न माध्यमों पर प्रशासनिक स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है, इसलिए ग्राम प्रधान लोगों को बताएं कि कोई ऐसी पोस्ट न हो, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। किसी घटना की बिना पुष्टि किए ही वायरल करने का कृत्य किया जाता है, तो यह सभी मामले आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करके तत्काल जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान और कोटेदार किसी भी राजनीतिक दल/प्रत्याशी के प्रभाव में आकर उनके समर्थन में मतदान के लिए किसी भी मतदाता पर दबाव न बनाएं, क्योंकि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत गैरकानूनी है और ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होगी। प्रशासन को सहयोग प्रदान करने वालों को प्रोत्साहन तथा प्रशासन के समक्ष शांति एवं कानून व्यवस्था की चुनौती खड़ी करने का प्रयास करने वालों पर गुंडा एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मतदाताओं पर दबाव बनाने का प्रयास, हो रही सूची तैयार
रामपुर। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से गोपनीय तंत्र के माध्यम से ऐसे मामले संज्ञान में आ रहे हैं जिनमें कुछ ग्राम प्रधान एवं कोटेदारों द्वारा मतदाताओं पर दबाव बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार हो रही है। वे लोग अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, डीपीआरओ दमनप्रीत अहूजा और डीएसओ अभिषेक कुरील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed