फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Divyang children will be introduced to historical heritage

Rampur News: दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों से कराया जाएगा रूबरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Divyang children will be introduced to historical heritage
रामपुर। बेसिक स्कूलों के दिव्यांग बच्चों में झिझक खत्म करने और बेहतर सोच विकसित करने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए ऐसे ऐतिहासिक धरोहर का चयन किया जाएगा, जो सुगम्य, सुरक्षित और ज्ञानवर्द्धन में सहायक हो।
विज्ञापन


अभी तक बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के आम बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की सुविधा थी। अब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिव्यांग बच्चों को भी शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। जिले में तीन हजार के करीब दिव्यांग बच्चे बेसिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से एक विजिट पर 50 बच्चे जाएंगे। कुल तीन विजिट हाेंगी। इस प्रकार 150 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इसके लिए पहले बच्चों के अभिभावकों से सहमति ली जाएगी। उनकी सुरक्षा व सहयोग करने की पूरी जिम्मेदारी स्पेशल एजुकेटर्स को सौंपी जाएगी। भ्रमण के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहन में सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। वाहन में एक से दो व्हीलचेयर का इंतजाम भी रहेगा। भ्रमण के दौरान बच्चों को पीने का पानी, नाश्ता व भोजन आदि का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने एक लाख रुपये का बजट दिया है।
विज्ञापन




बच्चों को जारी होगा पहचान पत्र
बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण सितंबर से नवंबर के बीच कराया जाएगा। शैक्षणिक भ्रमण से पहले सभी बच्चों का पहचान पत्र तैयार किया जाएगा। जिस पर बच्चे का नाम, अभिभावक का नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा। पहचान पत्र गले में पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--- महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं निदेशक राज्य परियोजना की तरफ से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जल्दी ही इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी। बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।
----सतेंद्र शर्मा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed