फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute over mining dumper, firing

Rampur News: खनन के डंपर को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग

Fri, 13 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute over mining dumper, firing
पटवाई। क्षेत्र में खनन के डंपर जंगल के चकरोड से निकलने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह वारदात बुधवार की रात क्षेत्र के मतवाली गांव की है। क्षेत्र के घोसीपुरा गांव निवासी साबिर और उसका साथी यासीन जंगल से वापस आ रहे थे। आरोप है कि वापस आते समय रास्ते में मतवाली गांव निवासी साजिद, अनवर , कासर, सरवर, असगर , राशिद ,अमन, अजीम और क्षेत्र के ही दलपुरा गांव निवासी हसनैन उर्फ गुड्डू व तीन अज्ञात लोगों ने एक राय होकर तबल, भाला और लाठी डंडों से इन लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित लोग पटवाई थाने पहुंचे,जहां पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी उस रास्ते पर खनन के डंपर चलाते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मतवाली गांव में मारपीट की गई है। जिस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फायरिंग की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed