फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute increases in Samajwadi Party regarding party office

Rampur News: पार्टी कार्यालय को लेकर समाजवादी पार्टी में रार बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute increases in Samajwadi Party regarding party office
रामपुर। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा सपा का जिला कार्यालय खोले जाने के मुद्दे पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मशकूर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित किया जा चुका है। उनको पार्टी दफ्तर खोलने का अधिकार नहीं है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मु्न्ना का कहना है कि जिले में कार्यकारिणी नहीं है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकालने का कोई हक नहीं है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने दो दिन पहले सपा का जिला कार्यालय खोल दिया था। उन्होंने इसको लेकर सपा के मुखिया को भी चिट्ठी लिखी थी। एक शहर में पार्टी के दो जिला कार्यालय खोले जाने को लेकर सपा में रार शुरू हो गई।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल कहा कि मशकूर अहमद को काफी समय पहले अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर किया जा चुका है। पार्टी से उनका कोई लेनादेना नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोकस अब लोकसभा चुनाव पर है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने कहा कि वे पार्टी के प्रति वफादार सिपाही हैं। जिले में सपा की कोई कार्यकारिणी नहीं है और न ही कोई जिलाध्यक्ष। ऐसे में निवर्तमान जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर निकालने का कोई अधिकार ही नहीं है। जिले में पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय न होने की वजह से परेशान हो रहे थे। इस वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दफ्तर खोला गया है।
विज्ञापन


-------------------
शिक्षा विभाग की जमीन पर बने कार्यालय को प्रशासन ने कराया था खाली
जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई जमीन पर आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय दारुल आवाम भी संचालित हो रहा था। कुछ माह पहले सरकार द्वारा जमीन की लीज निरस्त किए जाने के बाद प्रशासन ने आजम के स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय भी खाली करा लिया था और उस पर ताला जड़ दिया था। उसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास पर ही पार्टी का जिला कार्यालय शुरू कर दिया था। वहीं अब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद ने अपने आवास पर सपा के जिला कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
जिला कार्यालय के उद्घाटन के लिए अखिलेश को न्यौता
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा खोला गया सपा का कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को आने का न्यौता दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का नया दफ्तर अब पुराने रोडवेज के पास शिफ्ट किया जा रहा है। यह कार्यालय बड़ा होगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed