फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute in vollyball match

वॉलीबाल मैच में झगड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
dispute in vollyball match
स्वार (रामपुर)। गांव जाधोवाला में रविवार को वॉलीबाल मैच के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर 14 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, स्वार तहसील क्षेत्र के गांव जोधावाला में रविवार शाम को कुछ लोग वॉलीबाल खेल रहे थे। इस दौरान एक पक्ष वॉलीबाल खेलने का विरोध करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ ही गाली गलौज शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट करने लगे। घटना की सूचना जैसे ही कोतवाली को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के लोग पुलिस पर ही हावी हो गए और हमला बोल दिया। पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायल सूरज और फिरोज को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष के राहुल कुमार, हरविंदर हैप्पी, सूरज, सोनू, तीर्थ सिंह, सुरेश राणा और दूसरे पक्ष के मुख्तयार, गुड्डू, इमरान, नावेद, शादाब, फिरोज, वसीम, अहमद जान के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148, 149, 188, 186, 332, 323, 504, 269, 307 एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही राहुल कुमार, हरविंदर उर्फ हैप्पी, सूरज तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू, इमरान, फिरोज, अहमद जान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed