{"_id":"61c0d4ce556b420cfa164b24","slug":"dispute-in-urs-of-hajrat-berang-shah-rampur-news-mbd413329199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत बैरंग शाह के उर्स में बवाल, जायरीनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत बैरंग शाह के उर्स में बवाल, जायरीनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
:
मसवासी (रामपुर)। खोद शरीफ में हजरत बैरंग शाह के उर्स के अंतिम दिन लंगर में बवाल हो गया। इस दौरान उत्तराखंड के जायरीन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। हालांकि पुलिस को बिना सूचना दिए जायरीन अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
सोमवार को उर्स का अंतिम दिन था। इस दिन गद्दीनशीन हबीब शाह मियां की ओर से लंगर का कार्यक्रम निर्धारित था। ग्रामीण और क्षेत्र के लोग लंगर पाने के लिए दरगाह परिसर में जुटे हुए थे। इसी दौरान केलाखेड़ा उत्तराखंड के जायरीन जाफर, शकील, फैजुल हसन, सद्दाम अपनी ओर से लंगर का कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। तभी गांव के कुछ दबंग युवकों ने लंगर वितरण में अपनी मनमानी करनी चाहिए। जिसको लेकर उत्तराखंड के जायरीनों ने विरोध किया। विरोध करने पर दबंग लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने बाहर के जायरीन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। कई महिला जायरीनों के मोबाइल भी छीन लिए गए। किसी तरह कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उत्तराखंड के लोग पका हुआ लंगर भी छोड़कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। जायरीन का आरोप है कि गांव के दबंग युवकों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायरिंग भी की। जिससे दरगाह परिसर के आसपास महिला जायरीनों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। चौकी इंचार्ज कोमल सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर दबंग युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।