फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute

छात्र ने शिक्षक से की हाथापाई

Thu, 31 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राजकीय रजा कालेज में परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया। कक्षा में इधर उधर घूमने पर शिक्षक ने आपत्ति जताई तो छात्र ने ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक के साथ हाथापाई कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। अन्य छात्रों और शिक्षकों ने छात्र को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने छात्र को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।

रजा डिग्री कालेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। परीक्षा तीनों पालियों में कराई जा रही है। बुधवार को पहली पाली में एमकॉम की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर दी। इसके बाद वो क्लास में घूमने लगा।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर छात्र का पारा चढ़ गया। पहले दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। इसके बाद छात्र ने शिक्षक के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होते देख अन्य छात्र और शिक्षक भी आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के शिक्षकों ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बताया जाता है कि छात्र ने शिक्षक से माफी मांग ली। वहीं, पुलिस और कालेज प्रशासन ने मारपीट की घटना से इंकार   किया है।  शिक्षकों का कहना था कि हंगामा हुआ था, लेकिन  मारपीट की बात नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed