{"_id":"66e328ddb99024735b0dd080","slug":"dilapidated-school-building-filled-with-water-students-worried-rampur-news-c-282-1-smbd1025-129771-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्कूल के जर्जर भवन में भरा पानी, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्कूल के जर्जर भवन में भरा पानी, छात्र परेशान
Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बुधवार की रात से हो रही बारिश के कारण कोतवाली क्षेत्र के बहापुर गंगापुर के जर्जर प्राथमिक विद्यालय के भवन और उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में निरंतर पानी टपक रहा है।
कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सक्सेना ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में सड़क से पानी जाकर भर रहा है। तीन कक्षाओं के कक्ष में और उसके बरामदे में पानी भर चुका है, जिससे छात्र छात्राओं को पानी से भरे हुए कक्षा में ही बैठना पड़ रहा है। कंपोजिट स्कूल बहापुर गंगापुर के प्राथमिक विद्यालय का मूल भवन जर्जर स्थिति में है, जिस कारण पिछले साल से छात्राओं को नहीं बिठाया गया। जिस कारण छात्र और अध्यापकों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि वे विगत दो साल से निरंतर विद्यालय भवन के नवीन निर्माण हेतु प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, किंतु अभी तक कोई कार्रवाई संज्ञान में नहीं लाई गई। गांव के कुछ व्यक्तियों ने डीएम को भी ज्ञापन दिया गया है। इधर प्राथमिक विद्यालय के भवन के आगे के लिंटर के दोनों बीम भी चटक कर गिर रहे हैं। दोनों विद्यालय के मूल भवन की दीवारें चटक रहीं हैं, जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है।