फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demonstration of princes against non-payment

Rampur News: भुगतान न होने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of princes against non-payment
रामपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने विकास कार्यों के लिए मनरेगा का भुगतान न होने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रधानों ने भुगतान न मिलने पर ब्लॉक में तालाबांदी की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के सदस्य जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह व ब्लाॅक अध्यक्ष रेशु भारती के नेतृत्व में ब्लॉक में इकट्ठा हुए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को बताया कि उन्होंने गांव में कई विकास कार्य कराए हैं, लेकिन मनरेगा का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भुगतान के लिए काफी समय से परेशान घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा साइट तकनीकी कमी के चलते कार्य नहीं कर पा रही है। तकनीशियन की मदद से वह सभी ग्राम प्रधानों का भी भुगतान कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने रोष जताते हुए चेतावनी दी कि अगर उनका भुगतान नहीं हुआ तो वह विकासखंड में तालाबंदी करेंगे और पंचायतों में कार्यों का बहिष्कार भी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, मंजीत सिंह, मोहम्मद फरजंद, हाजी जमील अहमद, नजमा बेगम, रेशमा बेगम, सुखदेव सिंह, मोहम्मद यासीन, रामकली, मोहम्मद अखलाक, गुरदयाल सिंह, भानुवती, साजिद अली, गुरविंदर सिंह, राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article