{"_id":"57e188cd4f1c1bf641a83300","slug":"demand-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर भड़के व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने पर भड़के व्यापारी
अमर उजाला ब्यरो/रामपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन दबंगों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी मांगने से व्यापारियों में आक्रोश पनप उठा है। मंगलवार को व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दंबग मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट करते हैं और सामान तोड़फोड़ देते हैं। कई बार शिकायत की जा चुुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने एसपी को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक अकबर मार्केट में हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि लगातार दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। व्यापारी अब चुप नहीं बैठेंगे। उनका कहना है कि पोस्टआफिस के पास आतिशबाजान में व्यापारियों मसरूर हसन, शाहिद बिलाल, अताउर रहमान की दुकानें है। यहां पर आए दिन दबंग दुुकानदारों सें रंगदारी मांगते हैं। मना करने पर धमकी देते हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि रामपुर के बाजार में ऐसा जुल्म सहन नहीं किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी और एसपी से मिलकर रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शहिद शमसी, शुुएब, इमरान, सलीम, बिलाल मौजूद रहे। पहले भी कई बारे कोतवाली पुलिस को इस मामले में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन पुुलिस ने कार्रवाई नहीं की है जिससे दुकानदार आक्रोशित हैं।
विज्ञापन