फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Death of married woman under suspicious circumstances, report on three accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman under suspicious circumstances, report on three accused of murder
सैफनी। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली है।
विज्ञापन

शाहबाद थाना क्षेत्र के तालकाबाद गांव निवासी वेदराम ने अपनी बेटी आशा (22) की शादी सैफनी थाना क्षेत्र के ललवारा गांव निवासी रामकिशोर के साथ करीब तीन माह पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया है कि सोमवार की रात दहेज की मांग पूरी न होने पर आशा को फंदे पर लटका दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर आशा के पिता वेदराम परिवार सहित ललवारा गांव पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच ससुराल वाले घर से फरार हो गए। उधर, सूचना मिलते ही सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद सोलंकी भी पुलिस टीम के साथ आ गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने वेदराम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति रामकिशोर, सास बलदेई व देवर प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रामकिशोर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed