फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   death in jail rampur

हाटअटैक से जिला कारागार के बंदी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
death in jail rampur
रामपुर। जिला कारागार में छह माह से बंद एक बंदी को दिल का दौरा पड़ गया। शुक्रवार दोपहर के समय बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मिलक के ग्राम खाता नगरिया निवासी इरफान (40) को मिलक पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आठ जुलाई 2020 को इरफान जेल आया था। शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे अचानक इरफान की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने सीने में दर्द की शिकायत जेल स्टाफ से की, जिसके बाद इरफान को जिला अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण किया। इरफान की तब तक मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बंदी की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed