फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of canter driver found near river

लापता कैंटर चालक का क्षत-विक्षत शव उत्तराखंड में नदी की झाड़ियों में बरामद, लूट के लिए हुई थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
deadbody of canter driver found near river
स्वार (रामपुर)। लगभग दस दिन पूर्व गत्ते से लदा कैंटर छोड़कर लापता हुए चालक की गुमशुदगी का रविवार को पर्दाफाश हो गया। कैंटर चालक के साथ बैठकर आए दूूसरे चालक ने लूट के बाद उसकी हत्या की और शव उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर स्थित घूघा नदी की झाड़ियों में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने क्षत विक्षत शव को बरामद कर लिया है। बाजपुर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना डिलारी अंतर्गत मोही-उद-फरीदपुर गांव निवासी अलाउद्दीन पुत्र शरीफ अहमद कैंटर चालक थे। 21 जून को रुद्रपुर के सिडकुल से कैंटर में गत्ता लादकर जसपुर पेपर मिल के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में पट्टीकलां के पास ढाबे में खाना खाया और कैंटर छोड़कर वह लापता हो गए। जब कैंटर घंटे भर खड़ा रहा तो ढाबा संचालक ने चौकी मसवासी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया और मानपुर तिराहा चेकपोस्ट पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

वहीं अलाउद्दीन के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। उनके पिता शरीफ अहमद ने स्वार कोतवाली पहुंचकर बेटे अलाउद्दीन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जसविंद्र सिंह पुत्र मक्खन निवासी लालपुर कोतवाली किच्छा अलाउददीन के कैंटर में साथ आया था। जसविंद्र सिंह भी ट्रक चालक है। वह नशे का आदी है। सख्ती से पूछताछ करने उसने कैंटर चालक अलाउद्दीन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वह ढाबे में खाना खाने के बाद उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उससे 2670 रुपये और उसका आधार कार्ड लूट लिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से मार डाला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित महेशपुरा गांव के पास घूघा नदी की झाड़ियों से शव बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौके पर स्वार कोतवाल शरद मलिक भी मौजूद रहे। स्वार के कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि जसविंद्र सिंह पुत्र मक्खन निवासी लालपुर किच्छा के खिलाफ हत्या, लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed