फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three people were sentenced to life imprisonment for killing a youth on suspicion of being an informer.

Rampur News: मुखबिरी के शक में युवक की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद

Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Three people were sentenced to life imprisonment for killing a youth on suspicion of being an informer.
रामपुर। बिलासपुर थाने से जुड़े हत्या के एक मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर प्रत्येक दोषी को दो-दो साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2021 का है। 19 दिसंबर 2021 की शाम करीब सात बजे ज्वालापुर भैंसिया गांव निवासी फरजंद खां अपने बेटे राजिम और साथी तौफीक के साथ स्विफ्ट कार से बिलासपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

उनका बड़ा बेटा साजिम क्रेटा कार से उनसे आगे चल रहा था। आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे ज्वालापुर भैंसिया गांव के पास रेलवे लाइन पार कर नहर की पुलिया पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने साजिम की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से साजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरजंद खां के मुताबिक, गाड़ियों की रोशनी में उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया था। उनका आरोप था कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की जांच में दो और नाम सामने आए, जिसके बाद पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले में फैसला सुनाया।
प्रभारी डीजीसी नवनीत कुमार कश्यप के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु देव शर्मा ने सकटुआ गांव निवासी सुलेमान अंसारी, ऊधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र के सिरौली कला निवासी कुलदीप और किच्छा के ही मोहम्मद मोईन कुरैशी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने खजुरिया थाना क्षेत्र के गोधी निवासी नन्हे को बरी कर दिया, जबकि सुनवाई के दौरान सकटुआ गांव निवासी आरिफ का निधन हो गया। प्रभारी डीजीसी ने बताया कि मुखबिरी करने के शक में साजिम की हत्या की गई थी। आरोप था कि साजिम आरोपियों की मुखबिरी करता था। इसी वजह से उसकी हत्या की गई थी।

0000
महिला की हत्या के आरोपी को भी उम्रकैद
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक महिला की हत्या के एक मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वर्ष 2022 में बिलासपुर कोतवाली में महिला की ओर से अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने मनिहारखेड़ा निवासी विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद विक्रम को आजीवन कारावास और 42 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed