{"_id":"6acd4d9a65ea94962905c872","slug":"villager-critically-injured-in-attack-by-stray-bull-rampur-news-c-282-1-rmp1016-182356-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छुट्टा सांड़ के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छुट्टा सांड़ के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल
Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के बंदार गांव में सोमवार को छुट्टा सांड़ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हादसे में स्वराज सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।
स्वराज सिंह सोमवार को अपने घर से गांव में ही किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनके करीब 14 टांके आए। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
डॉक्टर जुबेर ने बताया कि घायल को तत्काल उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। संवाद