फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain slows down pace of foot overbridge construction.

Rampur News: बारिश ने धीमी की फुट ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rain slows down pace of foot overbridge construction.
रामपुर। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, बारिश के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। बारिश के दौरान मजदूरों के काम नहीं कर पाने से एक-दो दिन तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा। मौसम में सुधार होने के बाद काम फिर से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत भारत योजना के तहत 23.3 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तैयार होने से यात्रियों को प्लेटफार्मों के बीच आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यालय भवनों का निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य भी कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश के चलते काम की गति प्रभावित हो रही है। मौसम अनुकूल रहने पर निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से निर्माण कार्य में रुकावट आई थी, लेकिन काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। हाईटेक फुट ओवरब्रिज बनने से रेलवे स्टेशन बदला-बदला नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed