फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dead body of youth found hanging on mango tree, could not be identified

Rampur News: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on mango tree, could not be identified
सैदनगर। सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मिलक नगली के एक बाग में 35 साल के युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगर चौकी क्षेत्र ते मिलक नगली गांव में आम के बाग में मंगलवार की शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। लेकिन देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। युवक कपड़े के फंदे से लटका मिला। टांडा प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि लोगों से शव के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। बताया कि युवक ने कपड़े के फंदे से ही फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed