{"_id":"6731251229fb4ca05d077264","slug":"dead-body-of-missing-farmer-found-in-pond-rampur-news-c-282-1-rmp1006-133668-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब में मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब में मिला लापता किसान का शव
विज्ञापन
मिलक। तीन दिन से गायब पुरैनिया का मझरा कंचनपुर निवासी मजदूर मोहर सिंह (50) का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। मोहन सिंह मानसिक रूप से कमजोर था और उसे दाैरे पड़ने की समस्या थी।
क्षेत्र के ग्राम पुरेनिया का मझरा कंचनपुर निवासी मोहऱ सिंह की परिजनों ने सभी संबंधी और रिश्तेदारों के घर जाकर काफी तलाश की परंतु उनका कहीं पता नहीं चला था। रविवार की सुबह 10 बजे गांव स्थित तालाब में शव उतराता देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब शव को देखा तो चीख पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का कहना है कि मोहर सिंह गांव में ही खेती मजदूरी का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मोहर सिंह तीन दिन पहले घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। उसे दौरे पड़ने की बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मोहर सिंह की माैत के बाद परिजनों के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि वह भूमिहीन था।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि ग्राम पुरेनिया का मझरा कंचनपुर में तालाब में डूबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।