Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Daughters are illuminating the name of Rampur with sports

Rampur News: खेलों से रामपुर का नाम रोशन कर रहीं बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Daughters are illuminating the name of Rampur with sports
रामपुर। खेलों में भी बेटियां रामपुर का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं। जिले की कई बेटियां एथलेटिक्स के साथ ही हॉकी में अपना हुनर दिखा रही हैं। इनका संघर्ष निरंतर जारी है। खेल दिवस के मौके पर हम ऐसी ही बेटियों के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर का लोहा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया है।
विज्ञापन

-----------------------
इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उजाला ने जीता गोल्ड मूल रूप से रामपुर के ग्राम किशनपुर की रहने वाली खिलाड़ी उजाला ने अपनी बड़ी बहन पूजा को देखकर धावक बनीं। खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वह जिला स्तर पर खेलने लगीं। स्टेडियम में खेल के दौरान उन्होंने कोच के मागदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं। 2018 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुए हुए जूनियर नेशनल गेम्स में मैराथन दौड़ में ब्रांज मेडल जीता था। 2022 में चेन्नई में हुए इंटर स्टेट नेशनल गेम्स में 10 हजार मीटर की मैराथन में गोल्ड मेडल जीता था। हाल ही में वह यूपी पुलिस में भर्ती हुई हैं और उनकी ट्रेनिंग गाजियाबाद में चल रही है। उनका सपना देश के लिए खेलने का है।
विज्ञापन

--------
फोटो
हॉकी में अपनी योग्यता दिखा रहीं योगिता
मूल रूप से पुरानी आवास विकास कॉलोनी सिविल लाइंस की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी योगिता बोरा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यूपी की हॉकी टीम की खिलाड़ी योगिता ने राष्ट्रीय स्तर पर रामपुर का नाम रोशन किया है। 2017-18 में आंध्र प्रदेश के कोलम में हुई प्रतियोगिता में योगिता ने शानदार प्रदर्शन का टीम को मेडल दिलवाया था। 2021 में झांसी में सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 2022 में नेशनल गेम्स प्रतिभाग किया। 2023 में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में हुई हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी की टीम से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनका सपना भारत को ओलंपिक में मेडल दिलवाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो
कुश्ती के दांवपेच से मेडल झटक रहीं आरती
ज्वालानगर के शिवविहार कॉलोनी की रहने वाली आरती राजपूत राजकीय परास्नातक महाविद्यालय की छात्रा हैं। 11 साल की उम्र से उन्हें कुश्ती में रुचि हुई। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खुद को साबित किया। स्टेट लेवल पर उन्होंने कई पदक हासिल किए। 2016 में बनारस में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन नेशनल के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed