फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Daughter-in-law and her brother accused of assault and intimidation.

Rampur News: पुत्रवधू और उसके भाई पर मारपीट व धमकाने का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and her brother accused of assault and intimidation.
केमरी। क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके भाई पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश से पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चिड़ियाखेड़ा निवासी पानश्री पाठक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्रवधू शगुन शर्मा करीब एक वर्ष पूर्व परिवार से विवाद कर अपनी सात वर्षीय बेटी को छोड़कर रामपुर स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन जून को शगुन शर्मा अपने भाई हर्ष शर्मा के साथ जबरन उनके घर में घुस आई। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed