{"_id":"68decbbd0ec14667cb0bdee9","slug":"dalit-family-attacked-over-road-accident-dispute-four-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-154947-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे के विवाद में दलित परिवार पर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे के विवाद में दलित परिवार पर हमला, चार घायल
Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर-मीरगंज गांव में बुधवार देर रात सड़क हादसे को लेकर जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर ने परिजनों के साथ दलित परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव के अड्डे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक मालिक अरविंद ने इसकी शिकायत की। इस पर हिस्ट्रीशीटर ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। देर रात वह अपने साथियों के साथ अरविंद के घर पहुंचा और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में अरविंद, विनोद, रामप्यारी और जगवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के आने तक हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।