फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cycle rally of sp

आजम की अगुवाई में निकला साइकिलों का कारवां

Tue, 10 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
cycle rally of sp
रामपुर शहर में सपा की रैली में साइकिल चलाते नगर विकास मंत्री आजम खां।

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के नेतृत्व में सोमवार को शहर की सड़कों पर साइकिलों का कारवां निकला। रैली में  सपाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर में सपा के रंग में रंगा नजर आया। सड़कों और गलियों में प्रदेश की हिमायत में नारे गूंज रहे थे। साइकिलों में सपा के झंडे, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर लिये उत्साहित कार्यकर्ता जोशीले नारे लगा रहे थे। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी वाले पंपलेट भी हवा में उड़ाए जा रहे थे।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सोमवार को तोपखाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय से नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। आजम खां ने सबसे पहले सपाइयों में जोश भरा और फिर दफ्तर से निकले। सपा कार्यकर्ताओं के लंबे काफिले के साथ साइकिल चलाते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां आगे बढ़े। सपा, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव एवं आजम खां जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन

आजम खां ने साइकिल से कुछ दूरी तय करने के बाद  रैली की कमान पार्टी पदाधिकारियों को सौंप दी। इसके बाद साइकिल रैली मोती मस्जिद से जेल रोड की ओर मुड़ गई। रैली मुमताज पार्क, शुतरखाना, अंगूरीबाग, गुइया तालाब,  पानदरीबां, शादाब मार्केट, बाजार नसरुल्ला खां, हामिद स्कूल, हाथीखाना चौराहा, ईदगाह गेट, शौकत अली रोड, राधा रोड, माला गोदाम, हाईवे, अंबेडकर पार्क, जौहर अली रोड, गाधी समाधि से मिस्टनगंज होते हुए पुन: सपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपती धूम में भी सपाइयों की जोश कम नहीं हुआ। रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। रैली में आजम खां के बेटे अदीब आजम खां, चिकित्सा विभाग के सलाहकार अफरोज अली खां, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर विकास मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, नगर पालिका के चेयरमैन अजहर अहमद खां, रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्डू, आसिम राजा, हक रामपुरी, शारिब अली खां, मुकर्रम इनायती, आनंदप्रकाश, राजबहादुर दिवाकर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed