फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf constable appointment

भर्ती में शक्तिवर्धक दवाओं का खेल पकड़ा

Thu, 31 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crpf constable appointment
रामपुर में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों के पास मिलीं दवाएं। - फोटो : amarujala
यूपी पुलिस में भर्ती के दौरान शक्तिवर्धक दवाओं और इंजेक्शन के इस्तेमाल की खबरें आने के बाद अब सीआरपीएफ भर्ती की वैतरणी इन्हीं के सहारे पार करने की कोशिशों का खुलासा हुआ है। रामपुर में सीआरपीएफ अधिकारियों ने कई अभ्यर्थियों के पास से शक्तिवर्धक दवाएं और इंजेक्शन पकड़े हैं। बताया गया है कि इन दवाओं में कई किस्म के स्टेराइड और दूसरी ऐसी दवाएं शामिल हैं जिनके इस्तेमाल से फौरी तौर पर शारीरिक क्षमता में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो जाती है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। डीआईजी चंद्रभूषण ने कहा कि चेकिंग के बाद सेंटर में प्रवेश दिया जाता है। आपत्तिजनक वस्तु को बाहर ही फेंक दिया जाता है। सीआरपीएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद की भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को आए एक अभ्यर्थी के पास से गाजियाबाद के जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर के नाम की मुहर भी मिली।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के गेट पर चेकिंग के दौरान मोहर को कर्मचारियों ने फेंक दिया। सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि प्रमाणपत्रों को प्रमाणित करने के लिए अभ्यर्थी ने मेडिकल आफिसर के नाम की मुहर बनवा ली होगी। अभ्यर्थी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। सीआरपीएफ में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती के लिए चल रही शारीरिक परीक्षा गुरुवार को भी जारी रही। इसमें भाग लेने के लिए दूसरे दिन 1072 अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान कई अभ्यर्थियों के पास से शक्तिवर्द्धक दवाएं और मोबाइल सीम भी मिले। इसे सीआरपीएफ कर्मियों ने बाहर फेंक दिया। सीआरपीएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पद पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 28 अप्रैल तक जारी रहेगी। शारीरिक परीक्षा शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed