{"_id":"56fc29f04f1c1bc472f007d1","slug":"crpf-appointment-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पहुंचे 1095 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पहुंचे 1095 अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को सीआरपीएफ में सिपाही ट्रेड्समैन की नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। शारीरिक परीक्षा 28 अप्रैल तक चलेगी। बुधवार को पहले दिन शारीरिक परीक्षा में 1095 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सीआरपीएफ में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर को केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह ही अभ्यर्थी ग्रुप सेंटर पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों को सुबह के वक्त ही ग्रुप सेंटर में प्रवेश दे दिया गया। अभ्यर्थियों की हाइट व चेस्ट मापने के बाद 1600 मीटर की दौड़ हुई। शारीरिक परीक्षा गुरुवार को भी जारी रहेगी।
बुधवार को शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ में कोई अभ्यर्थी बेहोश नहीं हुआ। गर्मी को देखते हुए दौड़ का आयोजन धूप से पहले ही कराया जा रहा है।