फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two dead in road accident

चालक-हेल्पर की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:46 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अलीनगर जुनूबी के पास गुरुवार सुबह दो कंटेनरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक कंटेनर के चालक और हेल्पर की मौत हो गई। दूसरे कंटेनर के चालक और हेल्पर फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कंटेनर को हाईवे से हटवाया। मृत चालक और हेल्पर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



राजस्थान के भरतपुर के थाना काया के गांव अकारा निवासी जुबैर कंटेनर चालक था। इसी गांव का तौफीक हेल्पर था। दोनों पंजाब से कंटेनर लेकर पंजाब से बिहार के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर अलीनगर जुनूबी के पास बरेली की ओर से आ रहे दूसरे कंटेनर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन



जुबैर और तौफीक कंटेनर के अंदर बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को कंटेनर से निकालने की कोशिश की, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद क्रेन बुलाया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त कंटेनर को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शव को जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। दूसरे कंटेनर के चालक और हेल्पर फरार हो गए। पुलिस कंटेनर नंबर के आधार पर चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed