{"_id":"5aa5807e4f1c1bac758b4de7","slug":"roadways-bus-driver-beaten-in-bilaspur-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ड्राइवर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ड्राइवर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर साइड न देने पर बाइक सवार दो युवकों ने रोडवेज के बस ड्राइवर को जमकर पीटा। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस रविवार अपराह्न करीब एक बजे सवारियां लेकर रुद्रपुर से बुलंदशहर जा रही थी। बस को अनूपशहर के ग्राम जिनाई निवासी राहुल चौधरी चला रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित बारादरी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। आरोप है कि बाइक सवारों ने चालक को गिरेबान पकड़कर सीट से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर चालक पर साइड न देने और साइड लेने पर धूल उड़ाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान परिचालक और अन्य सवारियां उतरकर बस से नीचे आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। चालक परिचालक की सूचना पर रुद्रबिलास चौकी से पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
चालक ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए कहा कि उसकी बस के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली आ गई थी, जिसके कारण वह बाइक सवारों को साइड नहीं दे पाया था। पुलिस ने उसे कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने चालक की ओर से अज्ञात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत के मुताबिक बस चालक की ओर से साइड न देने को लेकर विवाद हो गया था। रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन