फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfdsg

Noida News: जन्मदिन पर केक लेने गए पति को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
dfgfdsg
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वैदपुरा सेक्टर-10 नोएडा एक्सटेंशन निवासी ज्योति मंडल ने बताया कि 5 सितंबर की सुबह उनके पति हिमांशु राय के जन्मदिन के मौके पर केक मंगवाया गया था। डिलीवरी बाॅय केक लेकर सिर्फ एक मूर्ति चौक तक ही आ सकता था। इसलिए दंपती वहां केक लेने पहुंचे थे। ज्योति कार में ही बैठी थीं, जबकि हिमांशु सड़क पार कर केक लेने जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके और बिना किसी की मदद किए मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल हिमांशु राय सेक्टर-1 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed