फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body found in distributary canal; claimed to be that of Anand, who had been missing for five days.

Meerut News: रजबहे में मिला शव पांच दिन से लापता आनंद के होने का दावा

Mon, 07 Sep 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Body found in distributary canal; claimed to be that of Anand, who had been missing for five days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर रजबहे में मिले शव को लेकर करनावल कस्बे के एक परिवार की चिंता बढ़ गई है। पांच दिन से लापता आनंद प्रजापति के परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर रजबहे से मिले शव को आनंद का होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

बता दे, शनिवार सुबह करनावल के बाहरी इलाके में रजबहे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में बहता मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद करनावल निवासी रमेश प्रजापति थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई आनंद प्रजापति तीन सितंबर की सुबह घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की थी। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में उस समय थाने में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। रजबहे में शव मिलने की जानकारी के बाद परिजन मोर्चरी पहुंचे। शव को देखने के बाद उन्होंने उसकी पहचान आनंद के रूप में होने की आशंका जताई। पुलिस को मृतक का फोटो भी उपलब्ध कराया गया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों की आशंका और पहचान के दावे के आधार पर शव की आधिकारिक शिनाख्त नहीं की जा सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवश्यक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed