फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Report of abduction of Chatra MLA Janardan Paswan son; Ranchi Police have launched investigation

झारखंड: चतरा विधायक के बेटे सौरभ के अपहरण से रांची में मचा हड़कंप; पुलिस ने कुछ घंटों बाद सकुशल बरामद किया

Mon, 07 Sep 2026 06:47 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 06:47 PM IST
सार

Jharkhand News: चतरा से लोजपा (रामविलास) विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ के अपहरण की सूचना से रांची में हड़कंप मच गया। घटना एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास बताई गई, जहां मारपीट के बाद कुछ लोगों द्वारा उन्हें जबरन ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विधायक के पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Report of abduction of Chatra MLA Janardan Paswan son; Ranchi Police have launched investigation
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ के अपहरण की सूचना से राजधानी रांची में हड़कंप मच गया। घटना राजधानी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास की बताई गई। सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विधायक के पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट के बाद जबरन ले जाने की मिली थी सूचना
बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग वाहनों से विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने विधायक के पुत्र सौरभ के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल के पास उनकी थार गाड़ी खड़ी मिली थी।
विज्ञापन


बेटे से नहीं हो पा रहा था संपर्क
विधायक जनार्दन पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि उनके पुत्र के साथ विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मारपीट हुई है। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वह चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV फुटेज खंगालने में जुटी थी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि घटना के समय कौन-कौन से वाहन वहां मौजूद थे और विधायक के पुत्र विश्वविद्यालय से निकलने के बाद किस दिशा में गए।


तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों की सामने आई थी जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों के शामिल होने की बात सामने आई थी। हालांकि, अपहरण की घटना हुई थी या नहीं और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed