{"_id":"6a9eb43f0894107dfd0e2cb3","slug":"girlfriend-murdered-over-blackmail-two-accused-arrested-firozpur-news-c-68-1-fzr1002-105573-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमिका की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमिका की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की डिकी में शव डालकर 100 किलोमीटर दूर राजस्थान फीडर में फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। प्रेम संबंध और कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
मृतका की पहचान किरन रानी के रूप में हुई। वह मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली थी और जलालाबाद की इंदिरा नगरी में किराए के मकान में रह रही थी। किरन का पहले तलाक हो चुका था। पिछले करीब एक साल से उसके रमन मिड्ढा से प्रेम संबंध थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किरन पैसों और आपत्तिजनक चीजों को लेकर रमन को धमका रही थी। इसी से परेशान होकर रमन ने हत्या की साजिश रची। उसने अपने साथियों सागर कंबोज, सोनू बठेजा और काकू छाबड़ा को इसमें शामिल किया। सिटी थाना जलालाबाद के एसएचओ मोहित धवन ने एफआईआर नंबर 161 दर्ज की है।
शव बरामदगी और जांच
23 अगस्त की रात आरोपियों ने किरन की हत्या कर दी। शव को कार की डिकी में डालकर करीब 100 किलोमीटर दूर राजस्थान फीडर नहर में फेंका गया। शव को पानी में ऊपर आने से रोकने के लिए एक भारी पाइप टांगों से बांधा गया था। करीब 10-11 दिन बाद राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में लक्खोवाल हेड से किरन का शव बरामद हुआ। मृतका की माता नीलम रानी और जीजा विपिन ने शव की पहचान की।