फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report on seven person in bajwa's murder

जिपं सदस्य पति समेत सात पर रिपोर्ट

Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलकखानम
अमर उजाला ब्यूरो/मिलकखानम Updated Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
report on seven person in bajwa's murder
भाकियू जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बाजवा की हत्या के मामले में पत्नी की पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य डा. जसदीप कौर के पति हरजिंदर सिंह भी शामिल हैं। भाकियू जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बाजवा गुरुवार देर शाम बाइक से स्वार से मिलकखानम के शादीनगर हजीरा स्थित घर आ रहे हैं।
विज्ञापन



रास्ते में पीलाखार नदी के पुल के पास वो झाड़ियों में घायलावस्था में मिले थे। उनको मिलकखानम लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। परिजन उनको रुद्रपुर ले जा रहे थे। रुद्रपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही बाजवा ने दम तोड़ दिया। रुद्रपुर पहुंचने पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



देर रात तक पुलिस बाजवा की मौत को हादसा मानकर चल रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाजवा के शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने और गोली मारे जाने के निशान हैं, तो मिलकखानम पुलिस उनके आवास पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बाजवा की पत्नी भूपिंदर कौर ने सात लोगों की नामजद तहरीर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हरजिंदर सिंह, जसवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह और धरम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि विवाद में उनके पति की हत्या की गई है।


एसपी साधना गोस्वामी ने शुक्रवार को मौका मुआयना किया। बताया की पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। शरीर का एक्स-रे भी कराया गया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक हरजीत सिंह बाजवा को गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।



उनके शरीर पर एक-दो जगह कटने के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह से सिर में चोट लगना बताया गया है। सिर में चोट कैसे लगी है? ये स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed