फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   overload vehicle

पहले पकड़ा फिर छोड़ दिया खनन लदा ओवरलोड वाहन  

Thu, 14 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पहले वाहनों को पकड़ती है बाद में उन्हें छोड़ देती है। बुधवार को भी पुलिस ने खनन लदे एक ओवरलोड ट्रक को पहले पकड़कर चौकी ले आई। करीब दो घंटे बाद ही मामले को रफादफा कर ट्रक को छोड़ दिया। ग्रामीण पुलिस पर खनन माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन



कोसी घाटों पर एक बार फिर खनन माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। खनन से भरे ओवरलोड वाहन कोसी नदी घाटों से खनन भर कर स्टोन क्रेशरों पर जा रहे हैं। बुधवार को बाजपुर की दिशा की ओर से अवैध खनन से भरा ट्रक मानपुर पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचा तो पुलिस कर्मियाें ने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


लेकिन, चालक ने ट्रक की गति तेज कर दी। पुलिस कर्मियाें ने बाइक से पीछाकर ट्रक व उसके चालक को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई। पुलिस ने दो घंटे की कवायद के बाद ट्रक को छोड़ दिया। ग्रामीणों को आरोप है कि पुलिस ने लेनदेन कर ट्रक को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार कोतवाल हरीश चंद्र जोशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ट्रक छोड़ने की जांच कराई जाएगी। 

रेत से भरा ओवरलोड ट्रक सीज
दढ़ियाल। पुलिस ने काशीपुर मार्ग से रेत से भरे ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया है। मंगलवार की शाम दढ़ियाल की ओर से खनन से भरा ओवरलोड ट्रक काशीपुर की ओर जा रहा था। सूरजपुर के निकट दढ़ियाल पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रक बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को दढ़ियाल चौकी लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed