{"_id":"56ebf8c4d53bc55de6efa2dc214cfd0d","slug":"one-dead-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादनगर थाना क्षेत्र के लालूनगला गांव में शनिवार को मिशन इंद्रधनुष तहत टीकाकरण के बाद एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी एएनएम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीएमओ ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
जिले भर में दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात संक्रमण जनित बीमारियों से बचाने के लिए 7 जनवरी से मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई। इसमें बच्चों व गर्भवतियों को टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, बीसीजी आदि के टीके लगाए जा रहे हैं।
अभियान के तहत 8 जनवरी को शहजादनगर थाना क्षेत्र के लालूनगला गांव में पप्पू के डेढ़ माह के बेटे विराट को एएनएम रजनी द्वारा टीका लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि एएनएम रजनी ने उसे एक टैबलेट दी थी। साथ ही कहा था कि अगर बच्चे को बुखार आए तो इसे खिला देना।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात विराट को बुखार आ गया था। इसके बाद जब उन्होंने उसे टैबलेट खिलाई तो बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार की सुबह छह बजे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद बच्चे के परिजनों ने एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा भी किया। इसके बाद शहजादनगर थाना में आरोपी एएनएम के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, एसओ शहजादनगर जगनारायन पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी एएनएम रजनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वहीं सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने बताया कि टीका लगाने के अगले दिन बच्चे की मौत हुई है। मामले में विभागीय जांच भी कराई जाएगी।