{"_id":"6ac692cf8eaeebf42f0ebf84","slug":"22-bighas-of-land-sold-using-forged-land-records-fir-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165443-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फर्जी खतौनी तैयार कर बेच दी 22 बीघा जमीन, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फर्जी खतौनी तैयार कर बेच दी 22 बीघा जमीन, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के आदर्श नगर निवासी संतोष कुमार ने फर्जी खतौनी तैयार कर 22 बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई। संतोष के अनुसार उनकी माता (दिवंगत) महाराना के नाम रामकोट गांव में सीतापुर-हरदोई मार्ग के किनारे 1.716 हेक्टेयर (22 बीघा) भूमि दर्ज थी। आरोप है कि इस जमीन पर बने मकान और दुकानों के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने की नीयत से आरोपी देविका, शिल्पी, कंचन भारती, विजेंद्र सिंह और नीरज कुमार ने चकबंदी विभाग की 12 जून 2023 की तारीख वाली एक हस्तलिखित खतौनी तैयार की।
जांच में हस्तलिखित खतौनी फर्जी पाई गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की। सीओ सिटी विनय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।