फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraud worth crores under the pretext of sending people abroad

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 450 लोगों से 2.30 करोड़ की ठगी

Thu, 08 Oct 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth crores under the pretext of sending people abroad
देवरिया। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 450 लोगों से 2.30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि इंडोनेशिया और सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम जमा कराई गई। मेडिकल जांच के नाम पर भी रुपये लिए गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली केे इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जो भी साक्ष्य आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम निवासी राजू पटेल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह अक्तूबर को यूनिक मैनेजमेंट सर्विस के कर्मचारी आशीष कुमार, त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स के दुकान मालिक गजानंद त्रिपाठी और गायत्री डायग्नोसिस सेंटर के कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजू पटेल के अनुसार, विज्ञापन के माध्यम से उन्हें देवरिया स्थित यूनिक मैनेजमेंट सर्विस में विदेश की नौकरी के लिए रिक्तियों की जानकारी मिली। वह अन्य लोगों के साथ त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां नौकरी का भरोसा देकर अभ्यर्थियों से रकम जमा कराई गई। मेडिकल के नाम पर भी तीन लाख रुपये लिए गए। भुगतान आशीष कुमार के एसबीआई राघवनगर शाखा स्थित खाते में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में आजम अहमद, गुड्डू कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, राजकुमार सिंह, विश्वकर्मा कुशवाहा और बृजेश कुमार से 57-57 हजार रुपये लेने का आरोप है। वहीं अन्य अभ्यर्थियों से अलग-अलग रकम लेने का विवरण भी पुलिस को दिया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कार्यालय, दुकान मालिक और मेडिकल सेंटर के कर्मचारी आपस में मिले हुए हैं।

राजू पटेल ने पुलिस से सभी पीड़ितों के रुपये और पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर करीब 450 पीड़ित परिवार के साथ डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed