फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer looted in rampur

किसान और मिस्त्री से बाइक-नगदी लूटी

Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सैदनगर में अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुरा-खेमपुर के बीच तीन बदमाशों
विज्ञापन
ने किसान की बाइक लूट ली। साथ ही किसान के साथ बाइक पर सवार इंजन मिस्त्री से नगदी और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांधकर मौके से भाग गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधन मुक्त किया।


क्षेत्र के बढ़ापुरा गांव निवासी भूरा इंजन मिस्त्री जलीस के साथ बाइक से पसियापुरा जा रहा था। मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दोनों लोग जब कोसी नदी पार कर पसियापुरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तमंचा तान लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांधकर उनकी बाइक लूट ली।


साथ ही बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी लूट कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को बंधन मुक्त किया। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed