फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fairing in maswasi, one injoured

मसवासी में प्रधान समर्थकों के बीच पथराव और फायरिंग

Mon, 14 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी Updated Mon, 14 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
fairing in maswasi, one injoured
क्षेत्र के खानपुर उत्तरी गांव के प्रधान पद का रिजल्ट घोषित होते ही पूर्व और नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। खानपुर उत्तरी गांव की मतगणना का परिणाम रविवार की रात लगभग साढे़ ग्यारह बजे घोषित हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान निर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान जैसे ही गांव पहुंचे तो दोनों पक्षों के समर्थकों में टकराव हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने सलामत के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें गृह सलामत की पत्नी फरजाना को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात से सोमवार की दोपहर तक फायरिंग और पथराव की घटनाएं होती रहीं। सोमवार को हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। साथ ही शांतिभंग में उनका चालान कर दिया।



एसडीएम कोर्ट से सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे घरों में मौजूद हैं। गांवों में एहतियातन पीएसी को तैनात कर दिया गया है। फायरिंग व पथराव की दहशत से गांव के अधिकतर लोग रिश्तेदारियों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed