फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder

टांडा के गजरौला में विधवा की हत्या

Fri, 22 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
murder
टांडा में विधवा की हत्या पर विलाप करते परिजन ।

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गजरौला गांव में एक विधवा की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। मृतका के पुत्र ने पड़ोसी पिता पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।

थाना क्षेत्र चक गजरौला गांव निवासी महिला उर्मिला के पति की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पांच बच्चे हैं। आसपास ही दो मकान हैं। अपनी जमीन पर खेती कर तथा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। महिला का सबसे बड़ा लड़का कुलवंत सिंह उर्फ पप्पू (30) रुद्रपुर फैक्ट्री में नौकरी करता है, तथा अपने बीवी बच्चों के साथ वही रहता है। घर में तीन बेटियां नीतू, मितलेश, रानी तथा पुत्र संजय अपनी मां भूरी के साथ रहते थे। महिला के पास तीन एकड़ कृषक भूमि है।
विज्ञापन


बीती रात महिला पड़ोस में हुए संगीत के कार्यक्रम से रात 11 बजे लौट कर आयी। चारों बच्चे पहले ही घर आ कर सो गए थे, जबकि महिला दूसरे घर में आ कर अकेली सो गई। बताया जाता है की महिला ने बुधवार को ही अपने गेहूं बेचे थे तथा कुछ गेहूं को गुरुवार को बेचने थे। घर का कीमती समान तथा अनाज के बोर रखे होने के कारण दूसरे घर में अकेली सोती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को किसी वक्त मृतका की बड़ी पुत्री नीतू ने चीख सुनी तब उसने जाकर दूसरे घर में सो रही मां को देखा, लेकिन फिर किसी भी प्रकार की कोई हलचल न पाकर पुन: सो गई। सुबह 5:30 बजे जब वह मां को चाय के लिए उठाने आयी तो मृत देख उसकी चीख निकल गई।  पप्पू ने फोन से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में महिला के चेहरे तथा गर्दन पर चोट के निशान पाये गए। 


मृतका के पुत्र कुलवंत सिंह ने गांव के ही गुड्डू, राकेश  पुत्र कल्लू तथा कल्लू पुत्र नत्थू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed