{"_id":"575f04934f1c1b7d3f11c84a","slug":"country-made-revolevor-sieze","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, आन डिमांड बनाता था तमंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, आन डिमांड बनाता था तमंचे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाते पकड़ा गया आबिद के पास से बरामद सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बेनाजीर खंडहर में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां पर तमंचा बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति के पास से पांच तमंचे और अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसपी संजीव त्यागी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाजीर खंडहर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने जब बेनाजीर खंडहर पर छापा मारा तो तमंचे बनाने में लगा एक व्यक्ति को वहां से भाग निकला लेकिन दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़ा गया व्यक्ति गंज थाना क्षेत्र के ताकिया मुबारक खां निवासी आबिद है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस को 12 बोर के पांच बने हुए तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण आदि मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। उस पर कोतवाली गंज, मिलक के अलावा संभल के थाना हयातनगर में मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार दूसरा गंज थाना क्षेत्र के किशनपुर का निवासी विनोद है।
विज्ञापन