{"_id":"6af4a7f7741030621b0e7d0a","slug":"the-girl-was-murdered-by-strangulation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189583-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या
Wed, 11 Nov 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट में ईंट भट्ठे के मजदूर की छह वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी। बुधवार देर शाम आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
ईंट भट्ठे के मजदूर सुलेमान की बेटी अल्फिशा सोमवार शाम लापता हो गई थी। 24 घंटे बाद मंगलवार शाम उसका शव भट्टे से सटे गन्ने के खेत में मिला था। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, उन्होंने किसी से रंजिश होने की बात नहीं कही थी।
बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमाॅर्टम किया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई अलग तहरीर नहीं मिली है।