{"_id":"6af4a8692b5433a5190c6baa","slug":"reward-of-25000-announced-for-information-on-the-accused-in-kaushens-murder-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-163728-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कौशेन की हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कौशेन की हत्या के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद कैशेन। स्रोत- वीडियो ग्रैब
गाजीपुर। शहर के व्यस्त मिश्र बाजार में मंगलवार शाम मुहम्मद कौशेन की हत्या के पीछे रंजिश और वर्चस्व की जंग की कहानी सामने आ रही है। एसपी विनय कुमार सिहं ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम चौबे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
शुभम चौबे को 2025 में दोनों गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान पैर में गोली लगी थी। उस समय हत्या के प्रयास के मामले में कटरा गैंग के सदस्य आलाेक दूबे, शिवम राय, सुमित चौधरी समेत कौशेन आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब उसी पुरानी अदावत के बाद हुई हत्या ने शहर में वर्चस्व की लड़ाई को फिर चर्चा में ला दिया है।
एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद और आपसी वर्चस्व की खींचतान सामने आई है।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम चौबे का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली और वाराणसी के लंका थाने समेत अलग-अलग थानों में मारपीट और हत्या के प्रयास के करीब 10 एफआईआर दर्ज हैं। हालांकि, उस पर हत्या के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
पुराने गोलीकांड में कौशेन भी था आरोपी : एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, वर्ष 2025 में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में शुभम चौबे के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में कटरा गैंग के सदस्य आलोक दुबे के अलावा शिवम राय, मुहम्मद कौशेन और सुमित चौधरी समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
अब कौशेन की हत्या के बाद पुलिस पुरानी रंजिश से जुड़े घटनाक्रम और दोनों पक्षों के संबंधों की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई को अहम वजह माना जा रहा है।
15 से अधिक रिश्तेदारों से पूछताछ, चार टीमें गठित : एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार,मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अब तक उसके 15 से अधिक सगे संबंधियों को पूछताछ के दायरे में लिया गया है।
घटना के खुलासे और शुभम की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। इनमें स्वॉट और सर्विलांस टीम भी शामिल है। पुलिस की टीमें लखनऊ, वाराणसी और बिहार के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।