{"_id":"6af4a7e574cbfc20650dc250","slug":"youth-abducted-and-subjected-to-a-life-threatening-attack-over-an-old-grudge-fir-registered-against-six-individuals-ballia-news-c-190-1-ana1001-176949-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुरानी रंजिश में युवक को अगवा कर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुरानी रंजिश में युवक को अगवा कर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। करीब आठ माह पुरानी मारपीट की रंजिश में मंगलवार रात एक युवक को घेरकर हमला करने और बाइक से गिराकर अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सोनपुर कला निवासी पीयूष सिंह ने बताया कि करीब आठ माह पहले उसके चचेरे भाई बिट्टू सिंह का टकरसन निवासी ओमप्रकाश से विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि मंगलवार रात सोनभद्र से घर लौटते समय बजहां पंचायत भवन के पास पहले से घात लगाए गोलू यादव निवासी बजहां, ओमप्रकाश, निक्कू, लक्ष्मण, नवीन और एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे घेर लिया। हमले में पीयूष बाइक से गिर गया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर उसे बाइक पर बैठाकर छोड़हर भरटोलिया ले गए और वहां गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसका मोबाइल भी कहीं गिर गया।
बेटी की शादी तुड़वाने के लिए एआई से बनाई अश्लील तस्वीरें भेजी
बांसडीह (बलिया)। बेटी की शादी तय होने के बाद एआई से तैयार अश्लील तस्वीरें भेजकर रिश्ता तुड़वाने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस कृष्णानगर हुसैनाबाद निवासी अखिलेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि बेटी का विवाह तय होने के बाद से आरोपित फोन पर अनाप-शनाप बातें कर रहा है।
विज्ञापन
साथ ही जहां बेटी की शादी तय हुई है, वहां एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। आरोप है कि युवक शादी तुड़वाने के लिए परिवार के सदस्यों को लगातार परेशान कर रहा है। इससे पहले भी आरोपी की हरकतों से परेशान होकर दोनों पक्षों के बीच सहमति से समझौता हुआ था, लेकिन अब फिर से वही गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। विरोध पर आरोपी ने परिवार को अपशब्द कहे और मारपीट की। साथ ही युवती को उठा ले जाने और जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है।